सक्रियकणगतिकी; जैवभौतिकी; स्वचालितप्रणालीविज्ञान; कोशिकाझिल्लीभौतिकी
मैं सक्रिय-पदार्थ भौतिक शास्त्र के क्षेत्र में विशेषज्ञ हूँ, जहाँ मेरा प्राथमिक ध्यान कोशिका झिल्ली और सक्रिय कणों की गतिकी में अनुकार के उपयोग पर केंद्रित है। मेरे शोध का लक्ष्य जैविक प्रणालियों को नियन्त्रित करने वाली मौलिक भौतिकी को समझना है।
भौतिक समीक्षा ई: एक अंतरापृष्ठ के साथ अन्तःक्रिया करने वाले अनेक प्रजातियों के सक्रिय कणों का स्थानिक विन्यास
डी ऒ आई: 10.1103/PhysRevE.111.045412
सारांश:
हम एक अंतरापृष्ठ पर स्थित सक्रिय कणों के स्थिर-अवस्था संगठन का अन्वेषण करते हैं। कणों की सक्रियता अंतरापृष्ठ में विरूपण उत्पन्न करती है, जबकि अंतरापृष्ठ का स्थानीय आकार कणों की गति को दिशा-निर्देशित करता है। इस अध्ययन में, हम कणों की विभिन्न प्रजातियों पर विचार करते हैं जो स्थानीय रूप से अंतरापृष्ठ को आकर्षित अथवा विकर्षित कर सकती हैं। यह युग्मित प्रणाली विभिन्न प्रकार के व्यवहार प्रदर्शित करती है, जिनमें समूहीकरण, विसमूहीकरण, विसरण, मिश्रण, विमिश्रण तथा स्थानीयकरण सम्मिलित हैं। हमारे शोध निष्कर्ष यह दर्शाते हैं कि विशिष्ट कण प्रजातियों को योजनाबद्ध रूप से संयुक्त करने अथवा निष्कासित करने से पृष्ठीय गुणों को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, कण सक्रियता के स्तरों को समायोजित करके, हम चयनात्मक रूप से कण प्रजातियों को परिक्षेपित कर सकते हैं, जिससे अंतरापृष्ठ की गति एवं ज्यामिति का यथार्थ प्रहस्तन संभव होता है।